Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Salary कर्मचारियों को केंद्र से अधिक वेतन, सरकार ने दी जानकारी

    4 hours from now

    1

    0

    चंडीगढ़, चार अगस्त पंजाब सरकार के कर्मचारियों को ऐतिहासिक रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में काफी अधिक वेतन मिलता रहा है। राज्य की वेतन संरचना के तहत कई संवर्गों के कर्मचारियों का वेतन केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक अधिक है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान के अनुसार, पंजाब सरकार महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत की दर से दे रही है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए देती है। इसके बावजूद, राज्य के उच्च वेतनमान के कारण कई श्रेणियों में पंजाब सरकार के कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अब भी अधिक है। यह बयान पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद आया है जिसमें अदालत ने सोमवार को राज्य सरकार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया डीए का भुगतान दो सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया था।बयान में कहा गया है कि पंजाब सरकार लगातार यह रुख अपनाती रही है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि किसी भी कर्मचारी को केंद्र सरकार के वेतनमान और केंद्र सरकार की महंगाई भत्ता (डीए) दर के आधार पर देय कुल वेतन-भत्तों से कम भुगतान न हो। हालांकि, राज्य सरकार का यह भी कहना है कि पंजाब के पहले से ही अधिक वेतनमान पर केंद्र सरकार की अधिक महंगाई भत्ता (डीए) दर लागू नहीं की जा सकती, क्योंकि दोनों वेतन संरचनाओं को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता। बयान के अनुसार, पंजाब सरकार ने यह भी कहा है कि महंगाई भत्ते की दर तय करना राज्य सरकार का नीतिगत और संप्रभु अधिकार है।बयान में कहा गया, ‘‘देश के प्रमुख राज्यों में पंजाब पहले से ही वेतन और पेंशन का सबसे अधिक वित्तीय बोझ उठा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kanwar Yatra Clash VIDEO | मेरठ में NH-58 पर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट: सड़क हादसे के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिस ने वायरल दावों को बताया फर्जी
    Next Article
    RSS नेता Atul Limaye का बयान, CJP का आंदोलन राष्ट्र-विरोधी और भटका हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment