Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीज ने लगाई छलांग,मौत:बिहार से कराने आया था कैंसर का इलाज, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान रामेश्वर कुमार (35) पुत्र नंदकिशोर, निवासी ग्राम मोहजम्मा, थाना पारु, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में भर्ती होकर कैंसर का इलाज करा रहे थे। परिजनों ने बताया कि 1 माह पहले भर्ती हुआ था। रविवार को आपरेशन करके चौथे तल पर स्थित वार्ड में भार्ती कराया गया था। आंधी रात मरीज ने लगाया छलांग सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर कुमार अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर-4 की चौथी मंजिल पर पहुंचे और वहां से नीचे छलांग लगा दी। गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उन्हें देखने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस जांच में जुटी एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा - मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन, ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारण की की पुष्टि की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद की बोरी बदलने की मांग पर किसान से मारपीट:लाठी-डंडों से पीटा, फर्राटा पंखा उठाकर हमला करने की भी कोशिश, वीडियो आया सामने
    Next Article
    सिरसी में निकला शबीह-ए-ताबूत का जुलूस:मजलिस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को किया गया याद, नौहाखानी और सीनाज़नी से गूंजा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment