Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के 20 सेंटर्स पर 3 मई को NEET परीक्षा:9539 परीक्षार्थी शामिल होंगे, आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 3 मई को जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एक पॉली (अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक) में आयोजित होने वाले नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को पारदर्शी, निर्विघ्न और सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक और नोडल अधिकारी-एनटीए के साथ बैठक हुई। आजमगढ़ में परीक्षा के अन्तर्गत कुल 9539 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लिया जाए। समय से आब्जर्वर की नियुक्ति कर ली जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कमरों में पंखे चालू रहे तथा सीसी टीवी कैमरा सक्रिय रहे। परीक्षा केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। सभी कर्मचारियों की लिखित में ड्यूटी लगायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर गर्मी के दृष्टिगत ओआरएस आदि की व्यवस्था करायें। बॉयोमेट्रिक वाले स्थान पर छाया की व्यवस्था कराएं। बिना तलाशी ना हो किसी की एंट्री डीएम ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात किये जायेंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा के लिए एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, सगड़ी, निजामाबाद अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी फोटो स्टेट की दुकान खोलने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे किसी तरह की समस्या ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर की शादी में पहुंची भाभी, बोली-ये मेरा पति है:आगरा में वरमामला फेंक स्टेज से भागा दूल्हा, भाई और पिता हिरासत में
    Next Article
    केएल राहुल IPL इतिहास में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय ओपनर खिलाड़ी, कोहली अब तक हासिल नहीं कर सके ये उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment