Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 41°C:तेज धूप निकली, लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे, सावधानी बरतने की अपील

    12 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को आजमगढ़ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम रही। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कहीं आसमान साफ रहेगा तो कहीं बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मानसून उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी दस्तक देने की संभावना है। मानसून के आगमन के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर रखी है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक कार्य न होने पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। प्रशासन ने मौसम में बदलाव और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा सावधानी बरतने की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए तीन अवैध बैरियर हटाए गए:आजमगढ़ सांसद ने उठाया था मुद्दा, राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी
    Next Article
    बरेली में हिंदूवादी नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:साथी संग भाग रहा था, रोकने पर फायरिंग की, जवाबी करवाई में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment