Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए तीन अवैध बैरियर हटाए गए:आजमगढ़ सांसद ने उठाया था मुद्दा, राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी

    11 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा लगाए गए तीन अवैध बैरियरों को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है। इन बैरियरों के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली वाहनों और अन्य राहगीरों को अनावश्यक रूप से लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। साथ ही कई वाहन चालकों को बिना जरूरत टोल टैक्स भी चुकाना पड़ रहा था। बैरियर हटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए बैरियरों की वजह से आसपास के गांवों और बाजारों के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा था। लोगों ने इस समस्या की शिकायत आजमगढ़ लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और लालगंज लोकसभा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से भी की थी। दोनों सांसदों ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया था, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। तीन स्थानों पर लगाए गए थे बैरियर जानकारी के अनुसार गंभीरपुर बाजार से मार्टिनगंज रोड पर, मोहम्मदपुर स्थित फरिहा रोड पर सैनिक ढाबा के पास तथा मार्टिनगंज रोड के खुर्रमपुर मोड़ पर बैरियर लगाए गए थे। इन बैरियरों के चलते स्थानीय लोगों को दूसरे मार्गों पर जाने के लिए भी टोल प्लाजा की ओर होकर गुजरना पड़ता था। इस व्यवस्था के कारण न केवल समय की बर्बादी हो रही थी, बल्कि कई वाहन चालकों को अतिरिक्त टोल शुल्क भी देना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बसों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही थी। प्रशासन ने जेसीबी से हटवाए बैरियर लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से तीनों अवैध बैरियरों को हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष जताया और इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया। बैरियर हटने के बाद लोगों का कहना है कि अब उन्हें अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बिना वजह टोल टैक्स भी नहीं देना होगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर अतिक्रमण किया':LDA में शिकायतें; 24 साल किस्त जमा करते रहे, प्लॉट पर स्कूल बन गया
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 41°C:तेज धूप निकली, लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे, सावधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment