Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:प्रधान ने डीएम से की शिकायत, ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ के सदर तहसील क्षेत्र में बुढ़ावे अलीनगर से चोरपा कला तक बन रही पिच सड़क को लेकर घटिया निर्माण की शिकायत सामने आई है। अलीनगर ग्राम प्रधान अमृता सिंह के प्रतिनिधि विशाल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विशाल सिंह के अनुसार, कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र की लगभग 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में पर्याप्त सामग्री का इस्तेमाल नहीं हो रहा है और बिना उचित साफ-सफाई के ही पिच बिछाई जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विशाल ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी संबंधित अधिकारियों को वीडियो और जानकारी भेजकर अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस सड़क से लगभग आठ गांवों के लोगों का आवागमन होता है, और घटिया निर्माण भविष्य में उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य की पूरी जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क के निर्माण की भी अपील की गई। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) ने बताया कि शिकायत मिलने पर वे स्वयं साइट पर गए थे। उन्होंने कहा कि जो कमियां थीं, उन्हें ठेकेदार से पूरा कराया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नवनिर्माण नहीं बल्कि नवीनीकरण का कार्य है, जिसमें पुरानी सड़क के ऊपर लगभग 2 सेंटीमीटर पतली परत बिछाई जाती है। गड्ढों को भरा जाता है। यह कार्य हर पांच साल में एक बार किया जाता है। सड़क निर्माण का काम ठेकदार निर्भय सिंह के विजय कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। XEN ने आश्वस्त किया कि यदि कहीं अभी भी कोई दिक्कत है तो उन्हें जांच कर पूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसर की मां बोली-सब ठाकुर मिलकर बेटे को मार दिया:बदायूं में पिता बोले- विधायक का संरक्षण; DGM को मैदान में दौड़ाकर 2 गोली मारी
    Next Article
    बरेली की 1300 मस्जिदों में हुई अलविदा की नमाज:नम आंखों से बोले नमाजी- 'अलविदा या माहे रमजान' अमन-चैन के लिए उठीं हजारों दुआएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment