Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ DIG और कमिश्नर की मंडलीय कानून समीक्षा बैठक:अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, त्योहारों से पहले सुरक्षा कड़ी करने के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कमिश्नर विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। कमिश्नर ने कहा कि मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों और आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाएं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें। पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विगत त्योहार- महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, होमगार्ड भर्ती परीक्षा आदि को पुलिस और प्रशासन के समन्वय से पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया गया है। इसी प्रकार आगामी त्योहारों एवं प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। अपराधियों के विरुद्ध पैरवी करके दिलाई जा रही सजा डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराते हुए सजा दिलाई गयी है। जनपद बलिया में हुई लूट की घटना में अपराधी को पकड़ा गया और लूट का सामान भी बरामद किया गया। महिला अपराध के खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि पास्को एक्ट में प्रभावी पैरवी कराते हुए दोषी को सजा दिलायी गयी है। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्यवाही की गयी है। जिससे दुर्घटनाओं में कमी आई है। इस बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश झुलसीं BJP विधायक से मिले; PM मोदी बोले- सपा ने धोखा दिया, शादी से दिन दुल्हन की मौत
    Next Article
    स्मार्ट मीटर बदलने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment