Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:भक्तों ने जलाभिषेक किया, बम-बम भोले के जयकारे लगाए

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ नगर की सरहद पर आजमगढ़-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित शिव का मन्दिर के रूप में भंवरनाथ मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर अल्सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन व जल दूध चढाने के लिए उमड़ पड़ी। इसके अलावा जनपद के अन्य शिवालयों पर सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे। यह मंदिर शहर वासियों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों के लिए आस्था का विशेष केंद्र है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आजमगढ़ जिले में शहर के पश्चिम छोर पर स्थित पौराणिक बाबा भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां सुबह से ही भीड़ बढ़ती जा रही थी, लंबी लंबी कतारे लगी रही। लेकिन भंवरनाथ मंदिर में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लालायित भक्तों के माथे पर कोई शिकन नहीं थी। अपनी बारी का इंतजार करते रहे भक्त घंटों इंतजार के पल को जयकारे लगाकर जयघोष करते रहे, जहां जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसा लग रहा मानों पूरा शहर आज ही उमड़ पड़ेगा। भक्तों ने बारी-बारी से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर बाबा को प्रसन्न किया। बाहर आकर दान पुण्य किया और माथे पर त्रिपुंड तिलक भी लगवाया। प्रसिद्ध मंदिर बाबा भंवरनाथ को भव्य रूप से सजाया गया। जहां मंदिर परिसर में पूरा गहमा गहमी का माहौल है। लोगों की मान्यता है कि यहां पर विवाह के दौरान भगवान शिव तथा अन्य देवों का सीधा आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन सफल रहता है। यही कारण है कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से यहां भक्त आते हैं। वहीं दुर्वासा धाम पर भी भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत गजेंद्र नाथ मंदिर में जबलपुर बैंड पर निकलेगी बारात:चित्रकूट में सुबह 4 बजे से मंदाकिनी नदी के जल जलाभिषेक
    Next Article
    अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 1 की मौत:बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर हादसा, 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment