Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मत गजेंद्र नाथ मंदिर में जबलपुर बैंड पर निकलेगी बारात:चित्रकूट में सुबह 4 बजे से मंदाकिनी नदी के जल जलाभिषेक

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदाकिनी तट स्थित मत गजेंद्र नाथ महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। शाम 4 बजे मंदिर से बारात निकलेगी जबलपुर का बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालु मंदाकिनी नदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर समिति और प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार शाम 4 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात रामघाट से शुरू होकर सीतापुर होते हुए वापस रामघाट पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत की तैयारियां की गई हैं। जबलपुर का एक विशेष बैंड इस बारात का मुख्य आकर्षण होगा। महाशिवरात्रि की तीन तस्वीरें देखिए… मंदिर में आज चारों पहर की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु दिनभर पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक में शामिल होंगे। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मंदिर के महंत विपिन महाराज ने बताया कि यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां एक साथ चार शिवलिंग स्थापित हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन शिवलिंगों की स्थापना स्वयं ब्रह्मा जी ने की थी। यहां दर्शन और पूजन करने से चारों युगों के पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मंदिर की आस्था वनवास काल से जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपनी पत्नी जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान 11 वर्ष, 11 माह और 11 दिन चित्रकूट में रहे थे। इस अवधि में वे प्रतिदिन मत गजेंद्र महाराज की पूजा-अर्चना करते थे और मंदाकिनी से जल लाकर अभिषेक करते थे। महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर चित्रकूट की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:सीतापुर में सड़क पर गन्ना ट्रॉली ठीक करते समय हादसा, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    आजमगढ़ के भंवरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:भक्तों ने जलाभिषेक किया, बम-बम भोले के जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment