Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के चार एसडीएम का तबादला:नंदिनी शाह को प्रयागराज, नरेंद्र गंगवार बनाए गए आगरा के एसडीएम, नेहा मिश्रा बनी आजमगढ़ की एसडीएम

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार की देर रात्रि 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादला लिस्ट में आजमगढ़ जिले के कर एसडीएम है जिन्हें गैर जनपद ट्रांसफर किया गया है। आजमगढ़ सदर के एसडीएम नरेंद्र गंगवार को आगरा का एसडीएम बनाया गया है। जबकि लालगंज की एसडीएम नंदिनी शाह को प्रयागराज ट्रांसफर किया गया है। सगड़ी तहसील के एसडीएम श्याम प्रताप सिंह को मैनपुरी भेजा गया है। जबकि न्यायिक मजिस्ट्रेट संत रंजन को बरेली ट्रांसफर किया गया है। संत रंजन जिले में लंबे समय से जमे हुए थे। इसके साथ ही जिले की कई तहसीलों में एसडीएम के तौर पर काम भी कर चुके हैं। वहीं गोंडा में एसडीएम के पद पर तैनात नेहा मिश्रा को आजमगढ़ ट्रांसफर किया गया है। नेहा मिश्रा का आजमगढ़ ट्रांसफर शान द्वारा 182 एसडीएम की लिस्ट में जिले से जहां चार एसडीएम को दूसरे जिलों में ट्रांसफर करके भेजा गया है। वही गोंडा में तैनात नेहा मिश्रा को आजमगढ़ जिले का एसडीएम बनाया गया है। इसके साथ ही एसडीएम बागपत के पद पर तैनात निकेत वर्मा और अलीगढ़ में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में तैनात अतुल आनंद को भी आजमगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। सभी ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने तैनाती स्थल पहुंचकर चार्ज लेने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब:बस्ती में माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा
    Next Article
    पुलिस हिरासत में युवक का हाथ कटा:परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया, सीओ बोले- नशे में खुद तोड़ा शीशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment