Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब:बस्ती में माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा

    18 hours ago

    1

    0

    बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार, रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.16 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से केवल 57 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले साल आई बाढ़ की स्थिति अभी भी लोगों के जेहन में ताज़ा है। माझा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो कई गांवों का अस्तित्व फिर से खतरे में पड़ सकता है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए आशंका है कि अगले एक-दो दिनों में माझा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलना शुरू हो सकता है। इससे परवल, लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसलें सबसे पहले जलमग्न होंगी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर स्थित पारा बाढ़ चौकी और अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर स्थित खलवा बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ संजय शुक्ल ने बताया कि नदी का जलस्तर हल्का बढ़ा है, लेकिन फिलहाल पानी तट के भीतर ही प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्तमान में किसी प्रकार के खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी तेज कर दी है, जबकि ग्रामीण अगले जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तीन एसडीएम का तबादला:उन्नाव, मऊ और रामपुर से नए अधिकारी तैनात
    Next Article
    आजमगढ़ के चार एसडीएम का तबादला:नंदिनी शाह को प्रयागराज, नरेंद्र गंगवार बनाए गए आगरा के एसडीएम, नेहा मिश्रा बनी आजमगढ़ की एसडीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment