Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के रेडहा मंदिर में धूमधाम से मना श्रीहनुमान जन्मोत्सव:पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन कर रहा है मोदी परिवार, लगा भंडारा, बच्चों के बीच बांटे कपड़े शिक्षण सामग्री

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के रेडहा स्थित इच्छापूरन बालाजी महाराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1959 में तेजपाल पूरनमल फतेहचंद मोदी ने की थी। इस मंदिर में श्री बालाजी महाराज के साथ श्रीराम दरबार, शिव परिवार की प्रतिमाएं हैं। 1959 से लगातार इस मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। श्री हनुमान जयंती के दिन या कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। और बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में लगे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर भक्त लाल कपड़े, नारियल और सिक्के को मंदिर में बांधकर अपने मन की मुराद इच्छापूरन बालाजी से मांगते हैं। भक्तों की मुराद इच्छापूरन बालाजी पूरी करते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर पर भक्तों का भारी मेला उमड़ता है। कलकत्ता के वस्त्रों से होता है श्रृंगार दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए मोदी परिवार की दीपा मोदी ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1959 में की गई। तब से लगातार यहां पर श्रीराम नवमी को मेला, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री बालाजी जन्मोत्सव और महाशिवरात्रि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इन सभी कार्यक्रमों में भक्तों का भारी मेला उमड़ता है। दीपा मोदी का कहना है कि चैत्र माह की पूर्णिमा पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। दीपा मोदी का कहना है कि परिवार के बड़ी संख्या में लोग कलकत्ता, सूरत, वाराणसी में रहते हैं पर इस कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होते हैं। कलकत्ता और वाराणसी से भगवान की पोशाक मंगाई जाती है। भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं श्री इच्छापूरन बालाजी भगवान श्री इच्छापूरन बालाजी भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। दीपा मोदी का कहना है कि प्रभु सारे काम हम लोगों से ऐसा करवाते हैं। ऐसा लगता है जैसे खुद करते हों हम लोग ऐसा महसूस करते हैं। यहां पर भक्तों के साथ श्री बालाजी ने बड़े-बड़े चमत्कार किए हैं। पूर्वजों की परंपरा का कर रहा निर्वहन दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक संजय मोदी का कहना है कि प्रति वर्ष मंदिर में धूमधाम के साथ श्री बालाजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूरे भारत से मोदी परिवार के लोग उल्लासपूर्वक शामिल होते हैं। संजय मोदी का कहना है किया कि इनके पूर्वजों ने निभाई और बनाई उसका निर्वहन जा रहा है। बच्चों के बीच बांटी गई शिक्षण सामग्री इस अवसर पर जहां श्री हनुमान जी के भजन पूजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं ब्राह्मणों को अंग वस्त्रम और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 800 से अधिक छोटे बच्चों के बीच में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इसका मुख्य मकसद यह है कि जिस गांव में रहने वाले यह बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें। वर्तमान समय बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो अपने पूर्वजों की बनाई परंपरा को आगे निभा रहे हैं। श्री बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम में गिट्ट मोदी, संजय मोदी, अमित मोदी 'टंकु' गोलू जी, शिवकुमार मोदी, उषा मोदी, संजय रूंगटा, निकुंज रूंगटा, संजय नासरिया सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनौन सीट पर कौन मजबूत, विधायक विनय या कोई और:सपा से पूर्व विधायक नंदिता या शिवम ? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    चंदौली के सकलडीहा में विवाहिता की मौत:गला दबाकर हत्या का आरोप, दो माह की थी प्रेग्नेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment