Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ कोर्ट में हुई पूर्व सांसद उमाकांत यादव की पेशी:1989 में दर्ज शस्त्र अधिनियम मुकदमे के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई पेशी

    11 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव को बड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को आजमगढ़ की एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट अनुपम त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया गया। उमाकांत यादव पर 1989 सरायमीर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उमाकांत यादव के अधिवक्ता रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि 1989 में उमाकांत यादव के बंदूक की नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच में पुलिस से उनके घर पर तलाशी ले कर लाइसेंसी शस्त्र को बरामद किया था। उस समय वे पुलिस को बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखा सके थे। इसलिए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में गवाही की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच में उमाकांत यादव के गैर हाजिर होने के चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी हो गया था। सपा के बाहुबली सांसद की पेशी को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 16 मार्च को निर्धारित की गई गवाही की तारीख गुरुवार को उमाकांत यादव के न्यायालय में उपस्थित होने पर उनके अधिवक्ता की तरफ से वारंट निरस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अदालत ने गवाही के लिए अगली तिथि 16 मार्च निर्धारित कर दी। वहीं गैंगस्टर के एक मुकदमे में एमपी एमएलए सत्र न्यायालय में भी उमाकांत यादव की पीसी हुई अदालत में 12 मार्च की तारीख नियत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीकापुर CHC में समय पर नहीं पहुंच रहे डॉक्टर-कर्मचारी:2.25 लाख आबादी का इलाज प्रभावित, अधीक्षक बोले- होगी कार्रवाई
    Next Article
    भदोही में अपना दल कमेरावादी का पैदल मार्च:यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment