Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में अपना दल कमेरावादी का पैदल मार्च:यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    10 hours ago

    1

    0

    भदोही में अपना दल (कमेरावादी), सामाजिक संगठन, छात्र युवा संगठन और आम नागरिक समाज ने गुरुवार को विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च नगर के रजपुरा चौराहा स्थित तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में बदल गया। कार्यकर्ताओं ने कमेरा बहुजन समाज के हितों और जन भावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मांगों के साथ यूजीसी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 को तत्काल लागू करो', 'हम अपना अधिकार मांगते-नहीं किसी से भीख मांगते', 'जातीय भेदभाव के खिलाफ पुख्ता यूजीसी रेगुलेशन लागू करो', 'छात्र युवाओं का ऐलान-सबको शिक्षा सबको मान' जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में होने वाले जातीय भेदभावों को रोकने के लिए यूजीसी विनिमय को तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि इससे उच्च शिक्षण संस्थानों में एक समावेशी माहौल बनेगा और जातिगत, लिंग, भाषा या धर्म के आधार पर छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न नहीं हो सकेगा। इस दौरान पार्टी कार्यालय ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित करते हुए एसडीएम भदोही अरुण गिरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी को तत्काल लागू कराए जाने की मांग की गई। पैदल मार्च और धरना-प्रदर्शन में डॉ. मनोज चौहान, डॉ. बलिराज, शीला देवी, राम लखन पटेल, फहद अहमद, सभाजीत पटेल, आदिल पठान, चंदन पटेल, विपुल गुप्ता, हंसलाल पटेल और जयचंद मौर्य सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ कोर्ट में हुई पूर्व सांसद उमाकांत यादव की पेशी:1989 में दर्ज शस्त्र अधिनियम मुकदमे के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई पेशी
    Next Article
    कानपुर देहात में बर्न यूनिट 7 साल से बंद:153.26 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार, पर विशेषज्ञ-उपकरणों का अभाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment