Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 3593 स्थानो पर होगा होलिका दहन:194 स्थलों को घोषित किया गया अति संवेदनशील, 3650 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ में आगामी होलिका दहन पर्व के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद में कुल 3593 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है,। जिनमें से 194 होलिका दहन स्थल अतिसंवेदनशील, 186 होलिका दहन स्थल संवेदनशील तथा 3213 होलिका दहन स्थल सामान्य श्रेणी के चिन्हित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले कुल 14 जुलूसों को चिन्हित कर उनके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होली पर्व के दौरान जनपद में 247 संवेदनशील स्थान (हॉटस्पॉट) चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कुल 3650 पुलिस कर्मियों क्रमशः 2300 पुलिस कर्मी व 1350 होमगार्ड व पीआरडी की ड्यूटी लगायी गयी है। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 50 थाना मोबाइल, 6 सर्किल मोबाइल, 2 कम्पनी पीएसी तथा जनपद मुख्यालय से 300 अतिरिक्त पुलिस बल को विभिन्न क्षेत्रों में अराजक तत्वों एवं उपद्रवियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तैनात किया गया है। साथ ही, डायल-112, अग्निशमन दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों की होगी निगरानी जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा निरंतर पैदल एवं वाहन गश्त की जा रही है। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह को तत्काल चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जा सके। आजमगढ़ पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि होली एवं होलिका दहन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे साझा करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना हेतु तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 अथवा अग्निशमन सेवा 101पर संपर्क करें। जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने अफवाह फैलाने भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपार्टमेंट पार्किंग में आग लगने से तीन वाहन जले:काला धुंआ देख बाहर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बने; वर्ल्डकप से बाहर होने पर अबरार रोए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment