Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बने; वर्ल्डकप से बाहर होने पर अबरार रोए

    1 hour ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया। पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। इससे निराश होकर अबरार अहमद मैदान पर ही रोने लगे। कप्तान सलमान अली आगा भी निराश दिखे। वहीं, हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका भी निराश नजर आए। उन्होंने आखिरी ओवर में 3 छक्के और एक चौके के सहारे 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। PAK Vs SL मैच के टॉप मोमेंट्स 1. शनाका के सिंगल से PAK टूर्नामेंट से बाहर दसुन शनाका ने 16वें ओवर में उस्मान तारिक की 5वीं गेंद पर सिंगल लिया। इस एक रन के साथ ही पाकिस्तान का इस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुचने के लिए 213 रन चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। शनाका ने तारिक की बॉल को बैकफुट से पुश किया और दौड़कर 1 रन हासिल किया। इसी एक रन से श्रीलंकाई टीम ने 148वां रन बनाया और पाकिस्तान बाहर हो गया। 2. अबरार वर्ल्डकप से बाहर होने पर रोए पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अबरार रोते हुए नजर आए। शनाका ने जैसे ही 16वें ओवर में सिंगल लिया, अबरार रो पड़े। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया था। 3. हार से निराश दिखे कप्तान शनाका श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंद पर 76 रनों की पारी की बदौलत एक हारे हुए मैच में श्रीलंका को लगभग जीत दिला दी थी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 28 रन बनाने थे। शनाका ने पहली 4 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 22 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी की दो गेंद डॉट कर गए और टीम 5 रन से मैच हार गई। हार के बाद शनाका काफी निराश नजर आए। PAK Vs SL मैच के टॉप रिकॉर्ड 1. फरहान एक टी-20 वर्ल्डकप के टॉप स्कोरर पाकिस्तान के ओपनिंग बैट्समैन साहिबाजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था। विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे। फरहान ने 6 पारियों में 383 रन बनाते हुए यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। 2. फरहान-फखर में टूर्नामेंट की बेस्ट साझेदारी पाकिस्तान के ओपनर्स साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शनिवार को पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम सइफर्ट और फिन एलन के नाम था, जिन्होंने इसी साल यूएई के खिलाफ चेन्नई में पहले विकेट के लिए 175 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। 3. फरहान के इस वर्ल्डकप में 2 शतक साहिबजादा फरहान ने इस मैच में 60 गेंदों पर शादार 100 रन बनाए। इसी के साथ वह एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट में नामीबिया के खिलाफ 18 फरवरी को 58 गेंद 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के एक एडीशन में 1 से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं। 4. फखर टी-20i में PAK के टॉप सिक्स हिटर फखर जमान ने श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के लगाए। अब वह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 120 टी-20 मैचों में 99 छक्के हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा, जिनके टी-20 में 95 छक्के लगाए हैं। 5. फरहान के एक एडीशन में सबसे ज्यादा छक्के साहिबजादा फरहान ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 17 छक्के लगाए हैं। हालांकि उनकी टीम वेस्टइंडीज अभी भी इस टूर्नामेंट में बरकरार है और भारत से 1 मार्च अगला मैच खेलेगी। हेटमायर इस रिकॉर्ड को फिर से अपने नाम कर सकते हैं। 6. शनाका सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 76 रनों की नाबाद पारी में 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के 2024 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित के नाम 19 छक्के छक्के हैं। ------------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 3593 स्थानो पर होगा होलिका दहन:194 स्थलों को घोषित किया गया अति संवेदनशील, 3650 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
    Next Article
    ईरान के हमले में पीवी सिंधु दुबई में फंसी:ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं; टूर्नामेंट 3 मार्च से शुरू होना है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment