Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 40 डिग्री पहुंच तापमान:गमछे और छाते बने सहारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिला प्रशासन में आम जनमानस से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है जिससे कि भीषण गर्मी से बचा जा सके। लगातार बदल रहे मौसम से लोगो को जुखाम खांसी भी हो रही है। ऐसे में जिले के डॉक्टरों ने भी आम जनमानस से धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने की अपील की है। बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में आम जनमानस को इससे बचना होगा। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग सिर पर गमछा बांधकर सड़कों पर चलते देखे गए।राजधानी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जिस तरह से आने वाले 10 दिनों तक बारिश न होने का अनुमान लगाया है। इससे निश्चित रूप से गर्मी बढ़ेगी और आम जनमानस को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक विजमा समेत 10 आरोपियों को नोटिस:स्पेशल कोर्ट से बरी हुए, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील
    Next Article
    डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:रायबरेली में परशदेपुर रोड पर हादसा, मौके पर दम तोड़ा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment