Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:रायबरेली में परशदेपुर रोड पर हादसा, मौके पर दम तोड़ा, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सलोन क्षेत्र में परशदेपुर रोड पर गद्दीपुर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परशदेपुर निवासी मोहम्मद अयाज़ (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर सलोन कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सलोन कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हिरासत में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 40 डिग्री पहुंच तापमान:गमछे और छाते बने सहारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसा, 81 वर्षीय वृद्ध की मौत:लोनार के जगदीशपुर चौराहा के पास बाइक ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment