Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में आसमान में छाए बादल:मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 शहरों में जारी किया बारिश का अलर्ट, घाघरा नदी का बढ़ रहा जलस्तर

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आसमान में बदल जाने से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और जिले का तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले में हो रही यह बारिश धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। हालांकि बारिश के बाद भी उमस और बिजली की कटौती बरकरार है। यही कारण है कि आम जनजीवन प्रभावित होता दिख रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। वहीं जिले में बहने वाली घाघरा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के लगातार हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के युवक की प्रयागराज में हार्ट अटैक से मौत:संगम स्नान के लिए जाते समय बिगड़ी तबीयत, भाजपा जिला मंत्री का चचेरा भाई था
    Next Article
    सोनभद्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, ससुराल से वापस लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment