Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के युवक की प्रयागराज में हार्ट अटैक से मौत:संगम स्नान के लिए जाते समय बिगड़ी तबीयत, भाजपा जिला मंत्री का चचेरा भाई था

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के रहने वाले 38 साल के युवक की प्रयागराज में संगम स्नान के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गए थे। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नाव से संगम जा रहे थे, तभी अचानक बिगड़ी तबीयत विष्णु ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के चचेरे बड़े भाई थे। वह परिवार के साथ नाव से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नाव में ही उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। असमय निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का 21 सेकंड का वीडियो शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में विष्णु ठाकुर नाव में अपने परिवार के साथ बैठे दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड बाद वह अचानक गिर पड़ते हैं। इसके बाद नाव में मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उन्हें संभालने का प्रयास करते हैं। पीछे से एक महिला की आवाज सुनाई देती है, "इसको क्या हो गया?" वहीं अन्य परिजन नाव रोकने के लिए कहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ क्षण पहले तक विष्णु अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक विष्णु ठाकुर के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह बूंदाबांदी, दिन में बारिश के आसार:तापमान 37 डिग्री पार, रात का पारा भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक
    Next Article
    आजमगढ़ में आसमान में छाए बादल:मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 शहरों में जारी किया बारिश का अलर्ट, घाघरा नदी का बढ़ रहा जलस्तर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment