Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बुजुर्ग महिला के घर में लगी आग:गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाक, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सोहौली में एक बुजुर्ग महिला के रिहायशी टिन शेड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव की एक बच्ची ने देर रात टिन शेड से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत अपने पिता को जगाया। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टिन शेड में रखा घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, ठेला और साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना से महिला का परिवार बहुत दुखी है। महिला ने लगाया पड़ोसियों पर आरोप इस मामले में पीड़िता शिवराजी राजभर पत्नी रामचरित्र राजभर ने आरोप लगाया कि जनवरी माह में कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज की गई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने रात के अंधेरे में उनके घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 4 मार्च 2026, बुधवार की अहम खबरें
    Next Article
    राज्य आपदा कोष से भुगतान में तकनीकी आधार बाधक नहीं:हाईकोर्ट ने कहा-6 हफ्ते में अनुग्रह राशि दी जाए, जालौन डीएम को निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment