Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए काले बादल:गर्मी- उमस से मिली राहत, घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में बुधवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। इससे मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में पिछले पांच दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले चार से पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं लगातार बारिश के चलते घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई में तेजी आएगी। बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। घाघरा नदी का बढ़ रहा जलस्तर बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और हालात पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। नदी किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील जिलाधिकारी ने घाघरा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ता है तो समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अगले कुछ दिन जारी रह सकता है बारिश का दौर मौसम विभाग का कहना है कि जिले में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। फिलहाल लोगों को बारिश और तेज हवाओं के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायके आई महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
    Next Article
    कानपुर में अब होगा किडनी ट्रांसप्लांट:GSVM मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, मरीजों को दूसरे शहरों के नहीं काटने होंगे चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment