Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu Assembly में TVK सरकार का पहला Budget पेश करेंगी वित्त मंत्री Mary Wilson

    3 hours from now

    1

    0

    चेन्नई, पांच अगस्त तमिलनाडु में तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी। बजट सुबह 10 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए बजट पेश करेंगे।मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पहले ही निर्देश दिया था कि यह बजट मिसाल कायम करने वाला होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गहन समीक्षा के बाद तमिलनाडु की मौजूदा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बजट के लिए कुछ अहम घोषणाओं को अंतिम रूप दिया है। ‘‘वेत्री तमिलगम’’ (समृद्ध तमिलनाडु) नाम से एक दृष्टि-पत्र जारी किए जाने की भी संभावना है।खबरों के मुताबिक विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के विरोध में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक बजट सत्र का बहिष्कार कर सकते हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बारे में कथित तौर पर द्विअर्थी टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में उदयनिधि को मंगलवार को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें तंजावुर में जमानत पर रिहा कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trisha Krishnan Controversy | 'मेरे साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया गया', जेल से रिहाई के बाद Udhayanidhi Stalin ने TVK सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    MP Assembly अध्यक्ष Narendra Singh Tomar ने कुशवाहा समाज पर टिप्पणी के बाद जताया खेद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment