Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायके आई महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शांति देवी (35 वर्ष) पत्नी श्री देव, निवासी खीरो के रूप में हुई है। वह लगभग आठ दिन पहले अपने मायके प्यारेपुर आई थीं। मंगलवार को उनके पति उन्हें वापस ले जाने आए थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद बुधवार को शांति देवी ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता रामबरन, निवासी प्यारेपुर, मौके पर पहुंचे। शांति देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें प्रांसी (12 वर्ष), दिव्यांशी (10 वर्ष) और सूर्या (8 वर्ष) शामिल हैं। घटनास्थल पर एसआई मोहिनी और महिला कांस्टेबल सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चूंकि यह मामला रेलवे क्षेत्र का है, इसलिए जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजयुमो अध्यक्ष बोले- Gen-Z की गलती नहीं, परिवार की है:कानपुर में रोहित मिश्रा ने कहा- विपक्ष के झूठ के गुब्बारों की हवा निकालेंगे युवा
    Next Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए काले बादल:गर्मी- उमस से मिली राहत, घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment