Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में जेल जाने का डर दिखाकर ठगे 6.31 लाख:आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दी थी धमकी, 11 महीने किया ब्लैकमेल

    1 hour ago

    1

    0

    टेलीग्राम के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर एक व्यक्ति को डराया गया। जेल जाने का डर दिखाकर उससे 6.31 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अपना कारोबार करते हैं। चार जून 2024 से 24 अप्रैल 2025 तक उन्हें ब्लैकमेल किया गया और जेल जाने का डर दिखाया गया। पीड़ित का दावा है कि टेलीग्राम के माध्यम से उसके पास आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं और ब्लैकमेल किया जाने लगा। बदनामी से बचने के लिए कुछ लोगों द्वारा रकम ट्रांसफर करने को कहा गया। कई बार में ट्रांसफर किए पैसे ठगों ने कहा कि अगर रकम नहीं मिली तो आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दी जाएंगी। डरे सहमे पीड़ित ने इसके बाद कई बार में छह लाख 31 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जब रकम ट्रांसफर कराने का दबाव ठग बनाते रहे तो पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामले की शिकायत कर दी। शिकायत होते ही संपर्क तोड़ा शिकायत होते ही ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। दो साल से अधिक समय के बाद मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचा और इस मामले में सोमवार को केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का कहना है कि डर के कारण उसने दोस्तों से रकम उधार ली और अलग-अलग खातों में भेजा। जिन खातों में ठगी की रकम गई है, उनकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बहुत मारती है UP पुलिस, अब नहीं आएंगे':वाराणसी में मुठभेड़ में पकड़े गए, व्हीलचेयर पर बैठकर 27 किलो चांदी लूट के आरोपियों ने माफी मांगी
    Next Article
    गाजियाबाद में छाए बादल, आज भी बारिश की संभावना:उमस बढ़ी, मंगलवार को 7MM बारिश हुई; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment