Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 29°C

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार को भी बारिश का अलर्ट है। शनिवार से बदला मौसम रविवार सुबह भी जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई हल्की बारिश रातभर होती रही। पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक और बढ़ गई। 8वीं तक के स्कूल बंद भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत बनी रहने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में गड्ढे में गिरी बाइक, चालक की मौत:बदौवा गांव लौट रहा साथी घायल, कोहड़ार-कोरांव मार्ग पर हादसा
    Next Article
    अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:आसमान में कभी धूप तो कभी बादल दिखाई दे रहे, तेज हवा बह रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment