Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:आसमान में कभी धूप तो कभी बादल दिखाई दे रहे, तेज हवा बह रही

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को भी मौसम बदला हुआ है। सुबह कभी धूप तो कभी आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बारिश के बाद से तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। आज रविवार को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद हवा में ठंडक बनी हुई है। घरों में भी इसका असर दिख रहा है। लोगों ने कूलर और एसी चलाना बंद कर दिया है और पंखे से ही काम चल रहा है। शहर में ज्यादा असर नहीं, गांवों में फसल को नुकसान बारिश का शहर में ज्यादा असर नहीं दिखा। सड़कों और गलियों में नमी रही, लेकिन बड़े जलभराव की स्थिति नहीं बनी। वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेतों में पानी भर गया है। कई जगह धान की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस समय धान पकने की ओर है, ऐसे में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत में खड़ी फसल गिरने और दाने की गुणवत्ता खराब होने का भी डर है। गर्मी से राहत, अब बढ़ेगी ठंडक पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बारिश के बाद राहत मिली है। शनिवार रात तक रिमझिम बारिश होती रही। रविवार सुबह धूप और बादलों के बीच मौसम सुहाना बना हुआ है। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और नीचे गया तो सुबह और रात में ठंडक बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम ने गर्मी से राहत देकर सर्दी की दस्तक के संकेत दे दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 29°C
    Next Article
    उन्नाव में 4 दिन से बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, VIDEO:कल्याणी नदी उफनाई, कई गांव पानी से घिरे; किसानों को धान की फसल सड़ने का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment