Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल,टेम्प्रेचर 31°C

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय हल्की फुहारे पड़ी। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवा बह रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। टेम्प्रेचर 31°C रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले गुरुवार शाम को भी बारिश हुई थी। किसानों को होगा फायदा जिले में हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई। लोगों से सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 24 जुलाई- आपके काम की खबर:पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर AISA का प्रदर्शन; अविमुक्तेश्वरानंद का 'गो गर्जना' कार्यक्रम
    Next Article
    कौशाम्बी में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार:प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment