Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार:प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी लवकुश सोनकर के रूप में हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर प्रधानमंत्री से संबंधित कथित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया कि पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। शहजादपुर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर कोखराज थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। साक्ष्य जुटाकर आरोपी को भेजा गया जेल मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद आरोपी लवकुश सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल,टेम्प्रेचर 31°C
    Next Article
    जौनपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग:शादी सीजन के बाद लौट रहे यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सितंबर तक फुल हैं सीटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment