Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश के बाद भी नहीं गिरा तापमान:प्रदेश के 7 जिलों में और बारिश का अलर्ट, 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

    13 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में बुधवार का तापमान 40 सेंटीग्रेड पहुंच गया। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। मंगलवार की देर रात जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश होने के बाद भी बुधवार को तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। आजमगढ़ में देर रात आउटर वाले इलाकों में आधे घंटे से ज्यादा समय तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया है। इसके साथ ही अगले 2 दिनों तक प्रदेश में तेज हवाओं के चलने के साथ ही मौसम कहीं साफ रहेगा तो कहीं बादल रहेंगे। हालांकि इस दौरान तापमान में चार से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यूपी बॉर्डर पर मानसून पहुंच चुका है और निश्चित रूप से जल्दी प्रदेश के अन्य जिलों में भी पहुंचेगी मानसून पहुंचने के बाद जिलों की जनता को राहत मिलेगी। 25 जून तक मानसून के यूपी पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके। मौसम बदलने पर भी जिला प्रशासन ने तेज हवाओं के चलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक की मौत:हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, घर लौट रहे थे
    Next Article
    कन्नौज में छत से गिरकर महिला की मौत:खुले जाल में पैर फंसने से सिर में धंसी सरिया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment