Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद 'ओरेंज अलर्ट' जारी

    2 hours from now

    1

    0

    मुंबईवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि से 13 दिन की देरी से मंगलवार को मुंबई में दस्तक दे दी। मानसून के आगमन के साथ ही मुंबई, ठाणे और पालघर में रातभर मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर बारिश के बीच शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले रहे और यातायात भी काफी हद तक सुचारू रहा।इसे भी पढ़ें: India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- 'एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश'  मौसम विभाग ने बुधवार तड़के चार बजे मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने इस दौरान गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, अत्यधिक तेज बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। विभाग ने बाद में सुबह सात बजे ‘अलर्ट’ का स्तर कम करके अगले तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य आगमन तिथि से 13 दिन की देरी से मंगलवार को मुंबई पहुंचा जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।इसे भी पढ़ें: Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी मुंबई में मानसून सामान्य रूप से 10 जून को आ जाता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में मानसून इससे भी देर से 25 जून को पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के आगमन में सबसे अधिक देरी 1974 एवं 1958 में हुई थी और यह 28 जून को मुंबई पहुंचा था। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रातभर हुई भारी बारिश से सड़क और रेल यातायात फिलहाल प्रभावित नहीं हुआ है तथा शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले हैं। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय रेल नेटवर्क पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस सेवाओं के संचालन में कोई बाधा पैदा नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pune Lohagarh Fort Murder | होने वाली दुल्हन का खौफनाक खेल! प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को दिया 350 फीट गहरी खाई में धक्का, ऐसे खुला राज
    Next Article
    India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- 'एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment