Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने पनामा को हराया:नॉकआउट की उम्मीदें कायम, पनामा बाहर; घाना-इंग्लैंड मैच गोलरहित ड्रॉ

    3 hours ago

    1

    0

    एंटे बुदिमिर के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पनामा की डिफेंस लाइन ने क्रोएशिया के हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। फिर दूसरे हाफ में क्रोएशिया के एंटे बुदिमिर मैदान पर उतरने के चार मिनट बाद ही गोल करने में सफल रहे। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस पर आसान गोल दागा। इस गोल ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। जोकि आखिरी तक कायम रही। मोड्रिच ने 200वां इंटरनेशनल मैच खेला 40 साल के लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 57वें मिनट में मार्को पालिच के लिए शानदार मौका बनाया, लेकिन पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने बेहतरीन बचाव किया। गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 अटैक रोके मैच के 67वें मिनट में पनामा ने बराबरी के लिए लगातार तीन प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए सभी मौके विफल कर दिए। इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हुआ इस ग्रुप के एक अन्य मैच में इंग्लैंड और घाना ने गोलरहित ड्रॉ खेला गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक शॉट ही लगा सका। घाना ने अहम एक अंक हासिल कर लिया। 86वें मिनट में निको ओ'राइली का हेडर क्रॉसबार से टकराया। हैरी केन के पास रिबाउंड पर गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास लक्ष्य से ऊपर निकल गया। इंग्लैंड टॉप पर आया, पनामा बाहर ग्रुप एल में अब इंग्लैंड और घाना 4-4 अंकों के साथ टॉप-2 पर हैं, जबकि क्रोएशिया के 3 अंक हैं। आखिरी ग्रुप मैच में क्रोएशिया का मैच घाना से होगा। पनामा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में बिना कोई अंक हासिल किए बाहर हो गई। -------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर:पुर्तगाल के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया; उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज इंग्लैंड Vs वेस्टइंडीज:जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी; दोनों अब तक एक भी मैच नहीं हारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment