Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारात जाते समय रोककर हमले का आरोपी अरेस्ट:जान से करने का प्रयास, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी किया गया हमला

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में जाते समय पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित अतुल कुमार जायसवाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाए थे। विवाह समारोह में जाते समय सामोदी तिराहे रोडवेज के निकट पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाड़ी रोककर गाली-गलौज की इसके साथ ही लाठी-डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जब आसपास के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने बीच बचाव करने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की विवेचना में आशीष यादव सहित कई अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश इस मामले की विवेचना कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर मुरारी मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी आशीष यादव को हिरासत में ले लिया है। सब इंस्पेक्टर का कहना की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरों ने चर्च प्रबंधक के आवास को बनाया निशाना:मेरठ: दानपात्र और अलमारी से नकदी चोरी
    Next Article
    प्रयागराज में कल रहेंगे डिप्टी सीएम केशव:बजट 2026 पर युवाओं से करेंगे संवाद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने बृजेश पाठक भी आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment