Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरों ने चर्च प्रबंधक के आवास को बनाया निशाना:मेरठ: दानपात्र और अलमारी से नकदी चोरी

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सेंट पीटर चर्च में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सरधना रोड स्थित चर्च के प्रबंधक के आवास और चर्च परिसर के ताले तोड़कर दानपात्र व अलमारियों से नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोर देर रात चर्च परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रबंधक फादर मारिया वीनों के आवास को निशाना बनाया और वहां रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर चर्च के भीतर पहुंचे और दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी रकम चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह चौकीदार थामस ने चर्च पहुंचने पर दरवाजों के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ पाया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति चोरी करते हुए दिख रहा है। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि फादर मारिया वीनों दो दिन पहले किसी काम से बाहर गए थे। चोरी हुई रकम का सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दरोगा की टोपी लगाकर वीडियो बनाया:स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    आजमगढ़ में बारात जाते समय रोककर हमले का आरोपी अरेस्ट:जान से करने का प्रयास, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी किया गया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment