Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गिरोह बनाकर महिलाएं करती थी जेवरात की चोरी:दर्ज हुआ मुकदमा, तीन हिरासत, भीड़भाड़ वाले स्थान पर बनती थी शिकार

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में गिरोह बनाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन और कान की बाली चुराने वाली महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चुरा लेती थी और फिर बहाना करके भाग जाती थी। ऐसा ही मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक से आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता चंद्रावती देवी ने आरोप लगाया है कि वह मऊ की रहने वाली है और अपने दामाद राम से चौहान के साथ दवा लेने आजमगढ़ आई थी। इसी दौरान टेंपो में जब आप बैठी तो रोडवेज के निकट चार महिलाएं ऑटो में बैठी और पैरों को कुचलने लगी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो इतने में एक महिला नाटक करने के लिए मुंह से झाग निकालने लगी। इसके बाद मैं घबरा गई। इसी दौरान गले से सोने का चैन काट ली। इसके बाद मैं अपने गले का चैन चेक किया तो पता लगा की कट चुका था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। चारों महिलाओं को लेकर पहुंची थाने पीड़िता ने बताया कि अपने दामाद की मदद से सभी चारों महिलाओं को पड़कर थाने लेकर आई। नाम पूछने पर महिलाओं की पहचान शीला देवी गोरखपुर गुड्डी और सजना तीनों गोरखपुर की रहने वाली है। जबकि एक मौके से फरार हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जिले में महिलाओं के जेवरात की चोरी किए जाने का कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें दूसरे जिलों की महिलाओं द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का मामला सामने आ चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब से ऑपरेट हो रहा था यूपी में धर्मांतरण गिरोह:गूगल मीट से पादरी करवाता था कंवर्ट, शाहजहांपुर में 8 महीने से चल रही थी चंगाई सभा
    Next Article
    शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली:मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment