Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली:मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी 20 अप्रैल को एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए थे। यह घटना 20 अप्रैल को मोहम्मदी रोड पर हुई थी, जहां आशीष नामक युवक का मोबाइल छीना गया था। मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुवायां क्षेत्र से सिसोरा होते हुए लखीमपुर के मोहम्मदी की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया। जब बाइक सवार तीनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी सौरभ मिश्रा के पैर में लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान पुवायां थाना क्षेत्र के हरदयाल कूचा निवासी सौरभ मिश्रा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में पुवायां के बड़ागांव निवासी अर्पित सक्सेना और लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के सिसोरा गांव का रहने वाला मौसम दीक्षित शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों पर कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मोबाइल छीनने की घटना के बाद आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दिए थे। चेकिंग के दौरान भागते हुए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गिरोह बनाकर महिलाएं करती थी जेवरात की चोरी:दर्ज हुआ मुकदमा, तीन हिरासत, भीड़भाड़ वाले स्थान पर बनती थी शिकार
    Next Article
    पीलीभीत बेसिक शिक्षा विभाग में 'इल्हाम मॉडल' सक्रिय:चपरासी घोटाले के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, चपरासी कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment