Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में इलेक्ट्रिशियन की करंट से मौत:अपने ही नए मकान में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय हुआ हादसा, परिवार में कोहराम

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में नए मकान की सफाई कर रहे 35 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। सर्वेश गुप्ता घर में बिजली का बोर्ड ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बोर्ड ठीक करते समय लगा करंट शादीपुर गांव निवासी सर्वेश गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायण गुप्ता शुक्रवार को अपने नए मकान की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिजली का बोर्ड ठीक करने का काम शुरू किया। बोर्ड ठीक करते समय अचानक उन्हें विद्युत करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम के साथ ठेकमा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे सर्वेश परिजनों के मुताबिक, सर्वेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे और इसी काम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी पिंकी, सात वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी हैं। पति की अचानक मौत से पत्नी पिंकी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनील भराला ने सीएम योगी को लिखा लेटर:स्कूलों में इंटर तक संस्कृत अनिवार्य करने की मांग, शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
    Next Article
    सुल्तानपुर में स्वाइन फ्लू अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग तैयार:राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारी अधूरी, सीएमओ ने सीएचसी-पीएचसी पर दिए बेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment