Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जाली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़:8 गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक रुपए मार्केट में चला दिए

    20 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने जाली करंसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 119000 की जाली मुद्रा बरामद की गई है। इसके साथ ही लैपटॉप प्रिंटर और कार सहित साथ मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस को यह सफलता गाड़ियों की चेकिंग के दौरान उस समय मिला जब टेकनपुर पुलिया के निकट कर में जाली करेंसी का लेनदेन किया जा रहा था। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को हिरासत में लिया। यह आरोपी विगत एक महीने से इस काम में संलिप्त है। मौके से एक आरोपी गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही। आरोपियों ने अभी तक बाजार में पांच लाख से अधिक खपा दिए हैं। लैपटॉप और प्रिंटर की सहायता से तैयार किए जाते थे नकली नोट इस मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा सभी लोगों के साथ मिलकर लैपटॉप और प्रिंटर की सहायता से A 4 साइज के पेपर पर जाली करंसी नोट प्रिंट करते थे इसके बाद प्रिंट किए गए जाली नोटों को पेपर कटर से काटकर असली नोटों के आकार में तैयार किया जाता था। आरोपी जाली नोटों को असली नोटों की गाड़ियों के बीच में रखकर बाजरो दुकानों के बीच लेनदेन के दौरान लोगों को देकर चले जाते थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें नितिन सिंह, ऋषिकेश सिंह उर्फ सनी, अभिषेक सिंह उर्फ कान्हा, आदित्य सिंह शिवम सिंह मुन्ना पांडे मनोज कुमार और रुद्र पांडे प्रमुख है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि सभी आरोपियों की संपत्तियों को जप्त करने के साथ-साथ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की गंभीर बीमारी से परेशान मां ने की खुदकुशी:हमीरपुर के मुस्करा में फंदा लगाकर दी जान
    Next Article
    लखनऊ में अगले जुमे होगा बड़ा प्रदर्शन:अमेरिका-इजराइल के खिलाफ एकजुट होंगे मुस्लिम, नमाज में ईरान की सलामती के लिए दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment