Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अगले जुमे होगा बड़ा प्रदर्शन:अमेरिका-इजराइल के खिलाफ एकजुट होंगे मुस्लिम, नमाज में ईरान की सलामती के लिए दुआ

    22 hours ago

    1

    0

    ईरान पर हुए हमले को लेकर लखनऊ में अगले जुमे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने ईरान की सलामती और शांति के लिए दुआ कराई। चेतावनी दी है कि यदि ये हमले जारी रहे तो हम यहां से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 6 मार्च की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और मस्जिद परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। कल्बे जव्वाद के अनुसार, 13 मार्च की नमाज के बाद लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। ईरान पर हमले की निंदा मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपने बयान में कहा कि ईरान पर किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के खिलाफ है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति और इंसाफ की बात करने वाले देश अगर खुद ऐसे कदम उठाते हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मौलाना ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से वैश्विक तनाव और बढ़ सकता है। भारत की चुप्पी पर भी उठाए सवाल मौलाना कल्बे जव्वाद ने ईरान के मुद्दे पर भारत की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और न्याय की बात करता रहा है, ऐसे में इस मामले पर स्पष्ट रुख सामने आना चाहिए। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं पर भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश की आवाज महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। ईरान की सलामती के लिए की गई दुआ आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान ईरान और वहां के लोगों की सलामती के लिए विशेष दुआ भी कराई गई। मौलाना ने कहा कि दुनिया में शांति कायम रहे और निर्दोष लोगों को किसी भी तरह की हिंसा का सामना न करना पड़े, यही दुआ की गई है। नमाज के बाद कुछ लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की और हमले की निंदा की। अगले जुमे बड़े प्रदर्शन का ऐलान मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो अगले जुमे को अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।़ सादगी से मनाई जाएगी ईद मौलाना ने यह भी घोषणा की कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार ईद सादगी के साथ मनाने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि त्योहार के मौके पर फिजूलखर्ची से बचें और जरूरतमंदों की मदद करें। जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईरान के मुद्दे को लेकर संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए जुमे की नमाज के दौरान आसिफी मस्जिद और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहीं, हालांकि नमाज और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जाली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़:8 गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक रुपए मार्केट में चला दिए
    Next Article
    झांसी के जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी शुरू:ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर बनाए गए ज़ोन, गंभीरता के हिसाब से भर्ती किए जा रहे मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment