Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ज्वेलरी शॉप से कान के झुमके चोरी:14 अगस्त को युवक ग्राहक बनकर आया, गहने लेकर बाइक से भागा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के माहुल कस्बे में सोने की दुकान से करीब 14 ग्राम के कान के झुमके चोरी हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सामने आया है। माहुल निवासी दुकानदार संजय कुमार सोनी के मुताबिक घटना 14 अगस्त की शाम करीब 4:58 बजे हुई। एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और मौका पाकर सोने के झुमके लेकर भाग गया। दुकानदार के अनुसार, घटना के समय दो संदिग्ध नजर आए थे। एक व्यक्ति पल्सर बाइक लेकर दुकान के बाहर खड़ा था, जबकि दूसरा दुकान के अंदर गया था। घटना के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो दोनों संदिग्धों की गतिविधियां उसमें कैद मिलीं। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और चोरी के आभूषण बरामद करने की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि नगर पंचायत के कैमरों में भी संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती हैं। अहरौला थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में पति ने पत्नी के करंट लगाकर मार डाला:बोला- रोज चिकन-मटन और महंगे कपड़े मांगती थी, परेशान हो गया था
    Next Article
    पूर्व मंत्री बोले-बुलडोजर से मारने की धमकी मिली:सहारनपुर डॉ.धर्म सिंह सैनी बोले-जान को खतरा हुआ तो बेटा संभालेगा राजनीतिक विरासत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment