Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में पति ने पत्नी के करंट लगाकर मार डाला:बोला- रोज चिकन-मटन और महंगे कपड़े मांगती थी, परेशान हो गया था

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक पति ने पत्नी की करंट लगाकर हत्या कर दी। पति का कहना है कि पत्नी उससे हर रोज मटन-चिकन और महंगे कपड़ों की डिमांड करती थी। मैं मजदूरी करके इतनी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा था। जिससे मैं परेशान हो गया था। 14 अगस्त की रात को टेबल फैन के दो तार निकाले। जब वो बच्चों के साथ कमरे में सोने गई तो गहरी नींद में जाते ही उसकी कनपटी, सिर और मत्था, गले, पेट और प्राइवेट पार्ट समेत 6 जगहों पर टेबल फैन के दो तार निकालकर करंट लगाया। जिससे वो बेहोश हो गई। वारदात के बाद मैं घर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। वारदात थाना बिलासपुर क्षेत्र की है। अब समझिए पूरा मामला कैमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारंग गांव के रहने वाले इसरार जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर टांडा हुर्मतनगर में किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी नसरीन (40) के अलावा 5 बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी जेबा 12 साल की है। जबकि तीन अन्य बेटियां व 4 साल का बेटा है। दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि 15 अगस्त की सुबह बिलासपुर कोतवाली को सूचना मिली कि एक महिला की मौत संदिग्ध हालात में हो गई है। घर पर सिर्फ बच्चे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही बच्चों से पूछताछ में पता चला कि पति रात से ही फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चाचा बोले- दामाद ने भतीजी को करंट लगाकर मारा पुलिस को नसरीन के चाचा इसरार ने बताया - मेरी भतीजी को दामाद ने करंट लगाकर अपने कई साथियों के साथ मिलकर मारा है। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पति की तलाश शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नसरीन के शरीर पर प्राइवेट पार्ट्स समेत छह अलग-अलग स्थानों पर बिजली के झटके (इलेक्ट्रिक शॉक) के निशान मिले हैं। ASP अनुराग सिंह ने बताया कि नसरीन की मौत की वजह करंट लगाने और बर्न इंजरी से हुई है। इसके बाद आरोपी इसरार की तलाश तेज की गई। पुलिस ने छापेमारी कर पति इसरार को रविवार दोपहर करीब 3 बजे बिलासपुर कोतवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को पत्नी की फिजूल खर्ची से परेशान होने के चलते मारने की बात कही। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो बच्चे बिलख पड़े। मां की मौत के बाद नसरीन की चार बेटियों और बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे पिता के साथ रहने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पिता ने मेरी मां को मार दिया है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ASP अनुराग सिंह ने बतया- आरोपी इसरार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पर मारपीट, तीन घायल:संभल में मारपीट में के बाद दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही पुलिस
    Next Article
    आजमगढ़ में ज्वेलरी शॉप से कान के झुमके चोरी:14 अगस्त को युवक ग्राहक बनकर आया, गहने लेकर बाइक से भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment