Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ डीएम की बैठक:खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने विभाग को निर्देशित किया कि आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विक्रय होने वाले व अन्य जनपदों से जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थ विशेषकर दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ मिठाई व नमकीन पर विशेष रूप से निगरानी रखते हुए अभिसूचना के आधार पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि छोटे रेहड़ी, पटरी व ठेले खुमचे से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए तथा प्रवर्तन कार्यवाही में अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। डीएम द्वारा लाइसेंस व पंजीकरण के वांछित लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया गया। डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी पका हुआ भोजन परोसा जा रहा है। जैसे- स्कूल, आंगनबाडी केन्द्र, अनाथालय, वृद्धा आश्रम व जननी सुरक्षा के अन्तर्गत आच्छादित सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और कैन्टिन में विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित जांच की जाए और उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक व प्रशिक्षित किया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी विभागों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करें। इसके साथ ही खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार लाएं। डीएम ने औषधि निरीक्षक आजमगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में नकली दवाओं के विक्रय पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से औषधि प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण किये जाए तथा नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। 2025-26 में लिए गए 612 नमूने अभिहित अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 नमूनें संग्रहित किये गये। जिसमें जांचे गये कुल नमूनों में गुणवत्तापरक नमूना संकलन के कारण 58 प्रतिशत नमूने फेल पाये गये। अभिहित अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिलावट करने वाले 273 खाद्य कारोबारकर्ताओं के ऊपर 5398000 का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया तथा न्यायिक न्यायालय में 3 खाद्य कारोबारकर्ता को कारावास तथा 11,000 से दण्डित करवाया, जिस पर समस्त सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ईट राइट इण्डिया इनिशिएटिव के लक्ष्य को प्राप्त कर 76 कारोबारियों को 3 से 5 स्टार हाईजीन रेटिंग प्राप्त कराई गई है, जिसकी आडिट बाहरी आडिट एजेन्सीयों द्वारा किया गया था। इस बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम, राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों को लेकर पूरी चौकसी बरतें अफसर:डीजीपी राजीव कृष्ण ने उच्च स्तरीय बैठक में नए कानून, ई-साक्ष्य और जीरो फैटलिटी पर जोर दिया
    Next Article
    काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा की हुई शुरूआत:2 लाख शिवभक्त 80KM चलेंगे पैदल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगा घाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment