Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी:24 घंटे में दूसरी धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने तलाशी शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को 24 घंटे में 2 बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुक्रवार शाम को फिर से 112 पर कॉल करके धमकी दी गई। शाम 7 बजे स्टेशन को उड़ाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ तत्काल स्टेशन पहुंच गए। प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल घर और पार्किंग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध सामान की जांच की गई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इससे पहले गुरुवार को सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर 112 पर कॉल करके धमकी दी गई थी। 2 तस्वीरें देखिए…. DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- पुलिस कॉल डिटेल खंगालते हुए कॉलर तक पहुंची तो पता चला उसका नाम अनिल है। पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि उसका फोन 24 फरवरी से उसके पास नहीं है। इसके बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी लिए गए 9 नमूने:813 किलोग्राम कन्फेक्शनरी और सोयाबीन तेल को किया गया ज़ब्त, लगातार चल रहा है अभियान
    Next Article
    डंपर टक्कर से कार में मां-बेटा जिंदा जले थे:सांसद नदवी ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment