Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में महिला पुलिस की बाइक रैली:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली गई जागरूकता यात्रा, हेल्पलाइन नंबर बताकर महिलाओं को किया प्रेरित

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन किया गया। महिला पुलिस बाइक रैली को क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और महिला थाना अध्यक्ष प्रज्ञा सिंह ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली पुलिस लाइन आजमगढ़ से शुरू होकर घंटाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, गांधी चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों और बाजारों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा 1090, 112, 181, 1076 एवं 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा और जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार चलाई जा रही है चेकिंग क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। इस अभियान के अंतर्गत एंटी-रोमियो टीमों द्वारा नियमित चेकिंग की जाएगी तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मैक तस्कर की संपत्ति की नपाई शुरू:80 करोड़ की संपत्ति फ्रीज होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की संभावना
    Next Article
    कानपुर में शादी के 17वें दिन दुल्हन गहने-नकदी लेकर फरार:पति की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी, सीतापुर की है युवती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment