Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मकान निर्माण का काम रुकवाया:2 लाख की रंगदारी मांगी, मुकदमा दर्द कर पुलिस जांच में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मकान के निर्माण को रुकवा कर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने सिधारी थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। यह है पूरा मामला राजीव पाण्डेय पुत्र हरि नारायन पाण्डेय एडवोकेट सिविल कोर्ट आजमगढ़ में अधिवक्ता हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सिधारी मुहल्ला में किराये के मकान में रहते हैं। उनके पिता ने मकान बनाने के लिए ग्राम रामपुर में थाना सिधारी आजमगढ़ में एक जमीन खरीदी थी। उसपर निर्माण का कार्य जारी है। गांव के राजेश यादव उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. बृजभान यादव, अवधेश यादव पुत्र पवारू यादव व उसके साथ 6-7 अन्य लोगों ने 21 जुलाई 2024 को यह कहते हुए काम रुकवा दिया था कि पहले हम लोगों का टैक्स (गुण्डा टैक्स) दो लाख जमा करो, तब निर्माण का कार्य शुरू करना। गुण्डा टैक्स ना देने की वजह से पिछले साल एक मार्च 2025 शाम को उसी जगह पर मुन्ना ने जान मारने की नियत से हमला भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गए। उनका कहना है कि 18 दिसंबर 2025 को शुरू किए गए निर्माण कार्य के दौरान राजेश यादव उर्फ मुन्ना अपने साथ-आठ गुर्गो के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा। बोला कि टैक्स (गुण्डा टैक्स) दो लाख रुपये दिये बिना निर्माण कैसे करा रहे हो। क्या चाहते हो इस बार यहीं ठोक दूंगा। गाली देते हुए निर्माण रोक दिया। इसी मामले की शिकायत पर अब रिपोर्ट दर्ज हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरटीई दूसरे चरण में 700 छात्रों का चयन:लॉटरी से हुआ आवंटन, 246 को स्कूल नहीं मिला
    Next Article
    सहारनपुर में बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई:जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ, 25 हजार का इनामी गोकश अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment