Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई:जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ, 25 हजार का इनामी गोकश अरेस्ट

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस की गोकश बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे मौके पर ही दबोच कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा एक जिंदा व दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। मामला थाना देवबंद क्षेत्र के गांव मकबरा का है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया, देर रात थाना देवबंद पुलिस टीम गांव बीबीपुर रोड पर चांद कॉलोनी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गांव मकबरा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाईक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। भागने की कोशिश में बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश सड़क किनारे खड़े पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी काउंटर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नासिर पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी मोहल्ला बेरियान, कस्बा देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नासिर गौकशी के मामलों में 25 हजार रुपए का इनामी है और उसके खिलाफ बड़गांव और नानौता थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में इलाके में कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मकान निर्माण का काम रुकवाया:2 लाख की रंगदारी मांगी, मुकदमा दर्द कर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी:45 लाख का सामान ले गए चोर, CCTV कैमरे की डायरेक्शन बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment