Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरटीई दूसरे चरण में 700 छात्रों का चयन:लॉटरी से हुआ आवंटन, 246 को स्कूल नहीं मिला

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण में 700 छात्रों का चयन लॉटरी के माध्यम से हुआ है। इस प्रक्रिया में 246 छात्रों को मनचाहे स्कूल नहीं मिल सके, जबकि करीब 200 आवेदन प्राथमिक जांच में निरस्त कर दिए गए। 1146 छात्र ने किया था आवेदन आरटीई के दूसरे चरण के लिए कुल 1146 छात्रों ने आवेदन किया था। इन आवेदनों का सत्यापन बीएसए कार्यालय द्वारा शनिवार रात 12 बजे तक किया गया। सत्यापन के दौरान, विभिन्न कमियों के कारण 200 आवेदन रद्द कर दिए गए। इसके बाद, छात्रों के चयन के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी के माध्यम से 700 छात्रों को स्कूलों का आवंटन किया गया। हालांकि, 246 छात्रों को उनकी पसंद के स्कूल नहीं मिल पाए। इन छात्रों को अब तीसरे चरण में आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इससे पहले, आरटीई के पहले चरण में 1131 छात्रों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ था। इन छात्रों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए ऑफर लेटर जारी किए जा रहे हैं। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि लॉटरी में चयनित 700 छात्रों को उनके आवंटित स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। पहले चरण में चयनित छात्रों का प्रवेश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 11 मार्च को कृषक सेमिनार:किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी, 12 को शैक्षिक भ्रमण
    Next Article
    आजमगढ़ में मकान निर्माण का काम रुकवाया:2 लाख की रंगदारी मांगी, मुकदमा दर्द कर पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment