Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मनाई गई काशीराम की जयंती:सांसद धर्मेंद्र बोले, समाज में जाति धर्म के नाम पर विसंगतियों को दूर करने के लिए काशीराम ने किया था संघर्ष

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के नेहरू हाल में कांशीराम साहब की 92 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेहरू हॉल आजमगढ़ में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम जी का जीवन संघर्षों से भरा है। उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर साहब के संविधान के अनुसार पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को हक और अधिकार दिलाने के लिए समाज में जगह-जगह गोष्ठियां कर समाज को जगाने का काम किया उन्होंने समाज में फैली धर्म और जाति के नाम पर विसंगति को दूर करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। कांशीराम जी और समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने मिलकर सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करना शुरू किया लेकिन यह सांप्रदायिक फासिस्टवादी ताकतें इस गठबंधन को तोड़ दिया यदि यह गठबंधन रहता तो देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती। PDA के कारण डरी है भाजपा देश व प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए कांशीराम और नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके जन्मदिन को बहुजन दिवस अर्थात पीडीए दिवस मनाने का फैसला लिया। आज प्रदेश में पीडीए के वजह से भारतीय जनता पार्टी के लोग परेशान व डरे हुए हैं। पुनः आपस में बांटने का काम करेंगे। ऐसी स्थिति में हमारे साथी गांव गांव जाकर पीडीए के बारे में और महापुरुषों के संघर्ष के बारे में जानकारी दें और सन् 2027 में पीडीए कि सरकार बनाने के लिए व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए संकल्पित होकर मेहनत करें और जनता में जागरूकता पैदा करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पार्लियामेंट में बार-बार यह क्वेश्चन लगती है कि देश में आईएएस, आईपीएस, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव आदि बड़े पदों पर बैठे लोगों की संख्या किस वर्ग की कितनी है लेकिन सरकार जवाब नहीं देती आज नीतियों में आरक्षण का कोटा सामान्य वर्ग के लोगों को बांट दिया जा रहा है पिछड़े, दलितों को जो नौकरियों में भागीदारी मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। इसके लिए हम लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा और जब अपनी सरकार बनाएंगे तो अधिकार व आरक्षण जनता को दिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व कार्यक्रम का संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सांसद दरोगा प्रसाद सरोज विधायक आलमबदी आजमी,डॉ संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ. एच. एन. सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में एसडीएम आदेश से पहले ही प्लॉट पर निर्माण:जमीन विवाद, पीड़ित ने अवैध कब्जे का आरोप लगाया
    Next Article
    कांशीराम जयंती पर सपा का पीडीए दिवस कार्यक्रम:लखनऊ में जनसभा; प्रदेशभर में अंबेडकर वाहिनी ने मनाया समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment