Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नौतपा के चौथे दिन गिरा तापमान:भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान, सिर ढक कर चलने को मजबूर लोग

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में नौतपा के चौथे दिन तापमान में भले ही गिरावट आई है पर गर्मी बरकरार है। गुरुवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। विगत 15 दिनों से लगातार भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान थी। ऐसे में जिले का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं बुधवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। प्रदेश के कई जिलों में आई आंधी से मौसम में या परिवर्तन होता दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के 69 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही आंधी पानी आने के भी संकेत दिए हैं। हालांकि आजमगढ़ में अभी तक ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। सड़क पर चलने वाले लोग गमछे और दुपट्टे के सहारे अपना मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं। लगातार भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली कटौती भी हो रही है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले समय में मौसम और गर्म होगा। अभी आम जनता को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप और गर्मी के बाद चल रही गर्म हवाओं से काफी समस्या हो रही है। जिला प्रशासन ने जारी की है गाइडलाइन लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग अपने घरों से बाहर न निकले। और सूती कपड़े का प्रयोग करें। और सर ढक कर चले। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का प्रयोग करें जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 550 से ज्यादा जगह हुई नमाज:डीएम अनुपम शुक्ला ने नमाजी बच्चों को चॉकलेट दी, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही
    Next Article
    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:सुल्तानपुर में बाजार जाते समय हादसा, एक महीने पहले पुणे से लौटा था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment