Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में बकरीद पर अमन-भाईचारे का संदेश:डीएम-एसपी ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं, शुभकामनाएं दीं

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में गुरुवार को बकरीद का पर्व परंपरा और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने जिला मुख्यालय और खीरी टाउन का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुस्लिम समुदाय को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने लोगों से मिलकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह भी मौजूद थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यहां सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, जिससे जिले की सामाजिक एकता मजबूत होती है। डीएम ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, अमित कुमार राय और सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी सहित सभी उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार अधीनस्थ अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे। बकरीद के अवसर पर स्वच्छता व्यवस्था भी प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल रही। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निकायों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कुर्बानी के अवशेषों को घर-घर से एकत्रित करने के लिए नगर निकायों की विशेष गाड़ियां लगाई गईं। अवशेषों के सुरक्षित और समुचित निस्तारण के लिए पहले से ही निर्धारित स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जिलाधिकारी ने खीरी टाउन में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने सफाई कर्मियों की तैनाती, संग्रह व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेषों का सुरक्षित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज ने की पदयात्रा:पुराने मार्ग पर एक किलोमीटर पैदल चले, तबीयत बिगड़ने के बाद पदयात्रा बंद थी
    Next Article
    मेरठ में भाई ने भाई की हत्या कर शव दबाया:24 दिन बाद खुली घटना, जमीनी विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment